मड़ियाहूं के शीतलगंज में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलगंज निवासी साक्षी जायसवाल का पड़ोसियों से मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास को लेकर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और हाथ में चोट लग गई। घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल महिला ने मड़ियाहूं कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मकान का विवाद चल रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment