बीएसए ने वितरित किया परिषदीय विद्यालय में अधिगम सामग्री

जौनपुर। शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के क्रम में गोद लिये गये कम्पोजिट विद्यालय मियांपुर, नगर क्षेत्र, जौनपुर पर अध्ययनरत छात्रों को लर्निंग किट, पेंटिंग की सामग्री, मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा वितरित की गयी।
विद्यालय के छात्रों के अधिगम स्तर को उच्च करनें हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बी0एस0ए0 द्वारा बताया गया कि उक्त सामग्री से बच्चों के निपुण होनें मे मदद मिलेगी। विद्यालय मे अधिगम सामग्री के वितरण के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के समस्त कार्यरत कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहें। उपस्थित जन समुदाय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किये जा रहे पुनित कार्यों की सराहना की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

जनगणना-2027 की तैयारियों पर मंथन, 22 मई से शुरू होगा प्रथम चरण