पूर्व विधायक के खिलाफ फिर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है आरोप



जौनपुर। जनपद के सदर विधान सभा से पूर्व विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान को अंडरवर्ल्ड डॉन अबूसलेम के गुरगों द्वारा जान से मारने की धमकी के मामले में ज़िले के थाना खेतासराय में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित दो अज्ञात के खिलाफ फिर  एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक पोस्ट लिखने के कारण 12 सितंबर की रात पूर्व विधायक नदीम जावेद के गुरगों ने खुर्शीद अनवर पर  हमला किया था और उनका मोबाईल फोन छीन लिया था। इस मामले में 14 सितंबर को नगर की थाना कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित 6 लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमें के बाद खुर्शीद को लगातार धमकियां मिल रही थीं। चार दिन पूर्व खुर्शीद ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिलकर शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खेतासराय थाने में आज फिर पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस खेल के पीछे की असली कहांनी पर्दे के पीछे है।


Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई