नदी की जमीन पर कब्जा करने वालों को डीएम ने रोका



जौनपुर।  गोमती नदी के क्षेत्र में किये जा रहे अबैध निर्माण को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है और निर्माण कर्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी है 
खबर है कि उत्सव होटल के मालिक मुन्ना सिंह जोगियापुर मोहल्ले में शुक्रवार की शाम नए पुल के पास नदी के किनारे से सटाकर नदी के क्षेत्रफल में  बाउंड्री वाल बना रहे थे जिसको जिलाधिकारी ने पुल से जाते हुए देखा और मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट को मय फोर्स भेज कर निर्माण कार्य रुकवाया।वहां पड़े सारे सामान को सीज कर दिया गया और मुन्ना सिंह के लड़के को सामान की सुपुर्दगी दिया। 50 की संख्या में लेबर मजदूर पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गए।उसी के ठीक बगल में वरुण होटल के मालिक विपिन सिंह द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को भी रोका गया। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा