तमंचा के नोक पर चार लाख रुपये के जेवरात की लूट, छान बीन में जुटी पुलिस



जौनपुर। थाना कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव पेट्रोल पम्प के पास आज तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक सर्राफा व्यवसायी से नकदी समेत सवा चार लाख के आभूषण लूट कर फरार हो गये हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
खबर है कि आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी सूरज कुमार सोनी की खुटहन रोड पर सरायमोहिउद्दीनपुर में अहम ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान पर आये थे और कुछ आभूषण लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से ही उनका पीछा कर रहे बाइक सवार  बदमाशों ने बड़ागांव पेट्रोल पम्प के पास तमंचा सटाकर लाखों रुपये का आभूषण लूट लिया और शाहगंज की तरफ फरार हो गये। घटना से पीड़ित के पैरो तले जमीन खिसक गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीडि़त के मुताबिक साढ़े छह बजे बदमाशों ने सोने के सामान जिसकी कीमत तीन लाख और चांदी के एक लाख का सामान और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार नकदी समेत कुल सवा चार लाख की लूट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की