किसानों के प्रति सरकार की मानसिकता ठीक नहीं - लीलावती कुशवाहा



मऊ। दोहरीचाट में समाजवादी पार्टी की किसान पंचायत  को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने  कहा कि अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बदहाल कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार से जनता आजिज आ चुकी है श्रीमती कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की दोहरी नीति से  जनता अब परेशान और बेहाल हो गई है । उन्होंने कहा एक तरफ किसान का धान खेत में सड़ रहा है दूसरी तरफ पुआल (पराली) जलाने पर किसानों के उपर एफ आई आर दर्ज एवं जुर्माना लगाकर किसानों शोषण किया जा रहा है । सरकार की मानसिकता  किसानों के प्रति ठीक नहीं है। किसान के बच्चे पढ़ लिखकर आज सड़कों पर ठोकर खा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को भ्रमजाल में फंसाकर उलझा दिया है। श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही  नौजवानो की चेहरे पर मुस्कान आयेगी। वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि किसानों नौजवानों महिलाओं की हित में फैसला सपा करती है।आम जनता मन बना चुकी है 2022 में मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ही बनेंगे। किसान पंचायत  में श्याम कुंवर यादव,  प्रमोद यादव,अमरनाथ मौर्य, बद्री मौर्य, सुरेंद्र राय, जितेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष सतीश यादव, ज्ञानचंद गोड, लक्ष्मी सोनकर,जवाहर राजभर, बुद्ध राम यादव, अवधेश गौड़, शैलेश यादव श्री प्रकाश सोनकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रकाश सोनकर एवं संचालन शैलेश यादव ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया