वृद्धावस्था पेंशन डीबीटी के जरिए लभार्थियों के खाते में भेजी गयी - डीएम जौनपुर


जौनपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के द्वारा वर्ष 2021-22 की  प्रथम त्रैमासिक का डीबीटी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
 मुख्यमंत्री जी द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसा डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जनपद में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 40 हजार नए लाभार्थियों को ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया और लाभार्थियो ने माननीय मुख्यमंत्री जी का संवाद भी सुना। मा. मुख्यमंत्री जी ने इन सभी लाभार्थियों को राशन, गैस, आवास की सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रधान सहायक अनवर अहमद, सहायक विकास अधिकारी नमन राय, वरिष्ठ सहायक पुनीत कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी रंजन सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*