आखिर महिला पुलिस ने क्यों खाया जहर, पुलिस अब कार्रवाई में जुटी पीड़िता अस्पताल में भर्ती चल रहा उपचार,हालत नाजुक


डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने आज गुरुवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर महिला पुलिस ने यह कदम उठाया है। 
जानकारी के अनुसार, घटना जनपद मऊ के 
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद बचौना गांव निवासी गोविंद चौहान की पत्नी सुधा सिंह चौहान ने गुरुवार की सुबह कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे सुबह 10 बजे के करीब जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
सुधा ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसे के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। आए दिन मारपीट करते हैं। आरोप है कि पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उसने बताया कि वह एक साल से परेशान चल रही है। उसे एक बार मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसे मारने के लिए घेर लिया था। जिसके बाद उसने अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।उसकी हालत बिगड़ने पर उसके इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि महिला सिपाही जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार