जन क्रांति यात्रा: अचानक सपा दफ्तर पहुंचे मुलायम जानें क्या दिया जीत का मंत्र, अखिलेश बोले- ये तो सोने पर सुहागा हो गया


लम्‍बी बीमारी के बाद सेहतमंद हो रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव धीरे-धीरे राजनीति में भी सक्रिय हो रहे हैं। आज गुरुवार को जनवादी जन क्रांति यात्रा के समापन के मौके पर वह अचानक सपा मुख्‍यालय पहुंच गए। मुलायम सिंह ने अगले साल यूपी में होने वाले विधानासभा चुनाव के मद्देनज़र कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्‍होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। मुलायम के यूं अचानक पार्टी कार्यालय आने से अखिलेश यादव के चेहरे पर नई चमक दिखाई देने लगी। उन्‍होंने अपने सम्‍बोधन में कहा, 'नेताजी का यहां आना सोने पर सुहागा हो गया।' 
लम्‍बे समय बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुलायम सिंह यादव बिल्‍कुल अपने पुराने रंग में दिख रहे थे। सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखा तो उत्‍साह से भर गए। मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। एक यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।
जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और उनके साथियों की मेहनत साकार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से महंगा है। मिलावट करके महंगाई को कम करना चाहिए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में करोड़ों की नकली दवाओं का खेल बेनकाबआगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़ रहे हैं ड्रग माफियाओं के तार

औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, लिये 11 सैम्पल तीन दवा विक्रेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ड्रोन की दहशत : रात में आसमान पर मंडराती रहस्यमयी रोशनी, हकीकत या अफवाह!