हड़ताल में शामिल बिजली विभाग ने जौनपुर सहित इन जनपदो के 1800 कर्मचारियों का कटा वेतन, विभाग ने थमाया नोटिस


जौनपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से वाराणसी जोन के सभी जिलो में पिछले दिनों हुई हड़ताल में शामिल अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता समेत 1800 लोगों का तीन दिन का वेतन काटा लिया गया है। इसमें वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इन लोगों को नोटिस भी जारी की गई है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुई हड़ताल के कारण तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हड़ताल में केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता भी शामिल रहे। मुख्य अभियंता अनूप वर्मा ने बताया कि सभी को नोटिस जारी की गई है।इसमें उनके हड़ताल को सेवा नियमावली के विपरीत बताते हुए राजस्व हानि का भी जिक्र किया गया है। बताया कि वाराणसी जोन के चारों जिलों में सभी की सैलरी काटे जाने का नोटिस जारी किया गया था। उसका पालन करते हुए करीब 1800 लोगों का वेतन काटा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*