14 विकास खंडों में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की इकाइयों का हुआ गठन


सिरकोनी में डॉ प्रदीप सिंह, खुटहन में संजय यादव तथा डोभी में अजीत कुमार बने अध्यक्ष

जौनपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की 14 विकास खंड इकाइयों का गठन संपन्न हुआ। आज विकासखंड सिरकोनी में अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह एवं मंत्री मो. साजिद अंसारी, बरसठी में अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र एवं मंत्री प्रदीप कुमार, सुईथाकला में अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव एवं मंत्री जयप्रकाश मौर्य, रामनगर में अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह यादव एवं मंत्री मनोज कुमार,मुंगरा बादशाहपुर में अध्यक्ष आशीष यादव एवं मंत्री डॉ हरीश प्रताप सिंह, खुटहन में अध्यक्ष संजय यादव एवं मंत्री अखिलेश वर्मा, करंजा कला में अध्यक्ष नागेंद्र कुमार यादव एवं मंत्री नवनीत सिंह,शाहगंज में अध्यक्ष लक्ष्मीचंद एवं मंत्री नरेंद्र कुमार,मड़ियाहूं में अध्यक्ष विश्राम बिंद एवं मंत्री कृष्णपाल सिंह यादव, महाराजगंज में अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव एवं मंत्री विकास यादव,रामपुर में अध्यक्ष आकाश यादव मंत्री दीपक सरोज, मुफ्तीगंज में अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं मंत्री धर्मराज यादव,मछली शहर में अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय एवं मंत्री सौरभ यादव तथा डोभी में अध्यक्ष अजीत कुमार तथा मंत्री सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुये। समस्त विकास खंडों में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संप्रेक्षक सहित समस्त निर्वाचित कार्यकारिणी को संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत या विकासखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समस्त विकास खंडों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विकासखंड में उपस्थित कर्मचारियों ने माला फूल एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। विकासखंड सिरकोनी में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि अब तक 20 विकास खंडों मे विकासखंड इकाइयों का पुनर्गठन संघ के संविधान के अनुरूप हो चुका है तथा जनपद स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन 09 अप्रैल को प्रस्तावित है जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया