स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बीएसए ने किया शुभारंभ

                                                               जौनपुर।विकासखंड-सुजानगंज,जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल व खंड
शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में कम्पोजिट विद्यालय- मतरी व प्राथमिक विद्यालय-मिश्रमऊ से सत्र- 2023-24 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भिन्न-भिन्न मजरों एवं ईंट भट्ठों पर जाकर अभिभावकों को अपनी ऊर्जामयी उद्बोधन द्वारा बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विवेक प्रकाश सिंह, विनोद कुमार पाल, अभिनव कुमार मिश्र, अतुल कुमार सिंह एआरपी व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, राजीव मणि त्रिपाठी, कौसेन अहमद, अरुण सिंह, रामअवध पाल आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला