जन चौपाल में इन अनुपस्थित अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, काटा एक दिन का वेतन


जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरुप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखंड सिकरारा के ग्राम पंचायत मीरगंज में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम सचिव प्रमोद यादव द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत में कुल 105 लाभार्थियों को वृद्धा पेंशन, 25 को विधवा और 16 को दिव्यांग पेंशन दिया जा रहा है। 378 राशन कार्ड धारक राशन का लाभ प्राप्त कर रहे है।
जिलाधिकारी ने चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र लोगों का नाम छूट गया है उनका नाम दर्ज कराते हुए शासन के द्वारा चलाई जा रही सम्पूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुक करते हुए लाभ दिलाये।जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देशित किया की गांव में वरासत की कोई पेंडेंसी न रहे साथ में गांव के सभी भूमि सम्बन्धी विवाद को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि खराब हैंडपंपों को जल्द से जल्द रिबोर करा लिया जाय। जिलाधिकारी ने जन चौपाल में एक्सईएन विद्युत, एमओआईसी सहित अन्य अधिकारियों को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने के साथ 01 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जन चौपाल का आयोजन किया जाये और अधिक से अधिक आमजनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शासन द्वारा चलाई गयी योजनाओं के बारे में लोगो को जागरुक किया जाये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल व अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश