अशोका इंस्टिट्यूट में डाटा एनालिटिक्स पर 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट द्वारा बी० टेक एवं एमबीए के छात्रों तथा शिक्षको के लिए "डाटा एनालिटिक्स पॉवर बीआई एवं एडवांस एक्सेल" विषय पर पंद्रह दिवसीय कार्यशाला के प्रशिक्षक डा० आनंद जायसवाल नई दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट ने प्रशिक्षुओं को एक्सेल एवं पावर बीआइ की एडवांस लेवल की रुपरेखा बताई और कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल के माध्यम से समझाय।  संस्थान के चेयरमैन ई० अंकित मौर्य ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले समय में कौशल विकास की अनेको योजनाओ की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। संस्थान के वाईस चेयरमैन (वीसी) अमित मौर्य ने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप सभी विभागों में कराये जाते है। संस्थान की निदेशक डा० सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सफल प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं युवाओ में छिपे कौशल के विकास हेतु इस तरह कि कार्यशालाए आयोजित होती रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन गौरव कुशवाहा ने किया तथा राजेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ० प्रीति कुमारी  द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, तस्कर को लगी गोली; फायरिंग में बाल-बाल बचे SHO