पुलिस का बड़ा खुलासा, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार आठ गिरफ्तार गये जेल


जनपद वाराणसी में प्रतिबन्ध के बाद भी कई इलाको में रेस्टोरेंट संचलको द्वारा हुक्का बार चला कर लोगो को नशे का आदी बनाया जा रहा है इसका खुलासा पुलिस ने करते हुए आधा दर्जन लोगो को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वाराणसी के लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित किए जा रहे हुक्का बार में एसीपी सारनाथ ने फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस के छापे की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया। पुलिस मौके से हुक्का, पाइप, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद कर 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
वाराणसी के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार का संचालन हो रहा है।  सारनाथ क्षेत्र में लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप हुक्का बार का संचालन कई महीनों से हो रहा था। हुक्का बार के संचालक की सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पुलिस को दी।
सूचना के आधार पर एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने  हुक्का पीते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी सारनाथ ने बताया कि आठ हुक्का, 12 पाइप, मादक पदार्थ बरामद किया गया है। हुक्का बार संचालक मौके से भाग गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह