वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं सत्यपाल मलिक,कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी को फीडबैक में मिला सुझाव


काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस सत्यपाल मलिक को उतार सकती है। केंद्रीय कमेटी को उम्मीदवारों के फीडबैक में यह सुझाव मिला है। हालांकि, पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। ऐसी स्थिति में मलिक दावेदार हो सकते हैं। उधर, सपा नेता अतहर जमाल लारी का कहना है कि इंडी गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पास है। कांग्रेस से अपील की जाएगी कि वाराणसी से जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक को चुनाव लड़ाया जाए। 
खबर मिली है कि केंद्रीय कमेटी को उम्मीदवारों के फीडबैक में यह सुझाव मिला है। हालांकि,पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्र की माने तो नेतृत्व में इस मुद्दे पर मंथन जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*