पडिला हवाई पट्टी से रक्षा सम्पदा एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही शुरू

थरवई / बृहस्पतिवार को पड़िला हवाई पट्टी की करीब 20 बीघा जमीन पर हुए अतिक्रमण को दो ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता मुक्त कराने की पहल हुई शुरू। ग्रुप सेंटर सी आर पी एफ के गेट नंबर 2 पर अवैध तरीके से हुए अतिक्रमण को लेकर हटवाया गया।  जिसमें हवाई पट्टी की जमीन पर बने मेड़बंदी को ट्रैक्टर से बराबर कर दिया गया वही अस्थाई दुकानो को दुकानदारों ने स्वतः ही हटाना शुरू कर दिया। 
अतिक्रमण हटवाने की  इस कार्यवाही में अमित मिश्रा डी ई ओ रक्षा संपदा अधिकारी की टीम राजस्व की संयुक्त टीम में कई लेखपाल भी मौजूद मौजूद रहे । कब्जा मुक्त  कराने करीब बारह बजे  अधिकारी पहुंचे और  सूचना अलाउंस की तो वहां अफरा तफरी मच गई। हर कोई अपना समान समेटने में जुट गए। 
जो निरंतर आगामी दिनों तक हुए अतिक्रमण को कराया जाएगा खाली। 
 

       कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम