धर्मापुर में 20 हजार किसानों को मिला सम्मान निधि


सुना गया प्रधानमंत्री सम्मान निधि का सीधा प्रसारण

जौनपुर।-- विकास खंड धर्मापुर के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण किसानों को सुनाया गया। इस दौरान ब्लाक के 20 हजार किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को मजबूत बनाया है। ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव और संचालन एडीओ आईएसबी राकेश रोशन ने किया। इस अवसर पर एडीओ एजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, उमेश सिंह, मनोज सिंह और ब्लाक के सभी प्रधान तथा सचिव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त