550 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, बक्सा पुलिस की कार्रवाई


जौनपुर,-- थाना बक्सा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरायहरखू निवासी एक युवक अवैध गांजा बेचने की गतिविधियों में संलिप्त है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम धनियामऊ अण्डरपास के पास चेकिंग के दौरान उक्त युवक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: महाजन पुत्र त्रिभुवन
  • निवासी: ग्राम सरायहरखू, थाना बक्सा, जनपद जौनपुर

बरामदगी:

  • 550 ग्राम अवैध गांजा

अपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 316/23, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बक्सा
  2. मु.अ.सं. 439/24, धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना बक्सा

विधिक कार्यवाही:
गिरफ्तारी के आधार पर थाना बक्सा में मुकदमा संख्या 316/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, थाना बक्सा
  • कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, थाना बक्सा

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त