मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानाध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली, चैन भी छीनी


साल्वेशन हॉस्पिटल के पास हुई वारदात, घायल शिक्षक रेफर


जौनपुर। शहर के साल्वेशन हॉस्पिटल के समीप सोमवार सुबह बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानाध्यापक को गोली मार दी और गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान संतोष यादव (40 वर्ष), निवासी कंधरपुर के रूप में हुई है। वे प्राथमिक विद्यालय उद्पुर बक्शा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। परिजनों के मुताबिक संतोष यादव रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और गले की सोने की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और चेन लेकर भाग निकले।

गोली चलने की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ सिटी देवेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल संतोष यादव को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर