पीडब्ल्यूडी सड़कें गड्ढामुक्त करे, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

अभियान चलाकर बदले जाए जर्जर तार और पोल


जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राज्यमंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन विभागों के द्वारा सड़के खोदकर कार्य किए जा रहे है, एक दूसरे से समन्वय करते हुए कार्य करें जिससे दूसरे विभागों की सर्विस प्रभावित न हो। उन्होंने जनपद में कार्य कर रही गैस एजेंसी सहित अन्य कार्यदाई संस्था, जो सड़कें खोदकर उसे रिस्टोर नहीं कराएंगी, उनकी सिक्योरिटी मनी जब्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में सड़कें गड्ढा मुक्त करे, अन्यथा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राज्यमंत्री ने अधीक्षण अभियंता जल निगम से सीवर के अवशेष कार्य और सड़कों के रेस्टोरेशन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि जहां पर अभी कार्य कराए जाने है उसकी सूची दे। उन्होंने डूडा विभाग को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क बनाई जानी है उसमें तब कार्य शुरू करें जब तक वहां पर सीवर, विद्युत, गैस आदि के कार्य न कर लिए गए हो। एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि एफकॉन और वेलस्पन दोनों कार्यदाई संस्था विस्तार से जानकारी दे कि 2 महीने के भीतर कितना कार्य किया गया है। 

राज्यमंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर करते हुए चिन्हितकरण कर जर्जर तार, पोल को बदलने और खुले में रखे ट्रांसफार्मर को ढकने के कार्य किए जाएं। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नालों की सफाई कराए, कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। अभियान चलाकर सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सफाई देखनी चाहिए, इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रसार न हो, इसके लिए पूर्व से ही एक कार्य योजना बना लें और फागिंग मशीन, झाड़ियों की कटाई सहित अन्य कार्य सुगमता और सरलता से संपादित हो इसके लिए रणनीति तैयार कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश