समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव स्व. मंजय कनौजिया को दी गई श्रद्धांजलि



जौनपुर -दिनांक 13 सितम्बर 2025, शनिवार को हुसेनाबाद स्थित अर्जुन भवन में समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव स्वर्गीय मंजय कनौजिया जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, श्रमिक साथी, विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और उनके परिजन उपस्थित रहे।

 श्री अमित यादव  राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा ने स्व. मंजय कनौजिया जी के संघर्षशील जीवन, समाजवादी आंदोलन के प्रति उनकी निष्ठा तथा मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करने में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि स्व. कनौजिया जी के अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रीमती सीमा खान, विशाल कन्नौजिया, रमाशंकर चौहान, वीरेंद्र यादव, संजय कन्नौजिया, इंद्रेश यादव, अखिलेश यादव, सादिक अली, शनि, लकी, योगेन्द्र यादव, चंद्रभूषण यादव इत्यादि लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि