विधि विभाग के जिला अध्यक्ष का कांग्रेस जनों ने कार्यालय पर किया स्वागत


जौनपुर । युवा कांग्रेस नेता एवं दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए विधि विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  गंगा सिंह द्वारा  जिला अध्यक्ष विधि विभाग जौनपुर कांग्रेस बनाया है । श्री तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर जौनपुर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  उनका स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया
गौरतलब है कि राजन का परिवार चार पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी मैं अपना योगदान देता आ रहा है । 
कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,एनएसयूआई अध्यक्ष शिखर द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशाल सिंह हुकुम, राकेश सिंह डब्बू, धर्मेंद्र निषाद, तौकीर, बबलू ,इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला