पुलिस के हत्यारे विकास का खेल खत्म, मुठभेड़ में आज सुबह मार दिया गया


आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  बताया जा रहा है कि कानपुर टोल नाके से 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही कार पलट गई है। 
पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे को लेकर कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। 
मौका-ए-वारदात पर मौजूदमीडिया  की टीम से बात करते हुए एक एसटीएफ अफसर ने कहा कि इस गाड़ी में विकास दुबे सवार था। हालांकि, पुलिसकर्मी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल घायलों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए हैं। 
हादसे को लेकर यूपी एसटीएफ के अफसर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि तेज बारिश और गाड़ी की रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी पलट गई है। मीडिया की नजर से विकास दुबे को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। फिलहाल क्राइम स्पॉट पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*