उप चुनाव का परिणाम जाने 2017 जैसा कैसे रहा


यूपी विधानसभा की रिक्त पड़ी सात विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सात में से छह सीटे जीती हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती है।
यह चुनाव परिणाम ठीक उसी तरह है जो 2017 के विधानसभा चुनाव में आए थे। उस चुनाव में भी मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी और उपचुनाव में भी इस सीट पर पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने कब्जा किया है।
नौगांव सादात सीट पर पूर्व मंत्री चेतन चैहान की पत्नी संगीता चैहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास को 15077 वोटों से हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी है। इसी तरह बुलन्दशहर की सीट पूर्व भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही ने फिर से जीत ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद यूनूस को 21702 मतो से हरा दिया है।
आगरा की टूंडला सीट जो कि एसपी बघेल के सांसद चुने जाने के कारण रिक्त हो गयी थी, यहां पर कराए गए उपचुनाव में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने निकटतम प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर को 17683 मतो से हराकर विधानसभा में अपनी दस्तक दे दी है।
इसी तरह उन्नाव की बांगरमऊ सीट जो कि कुलदीप सेंगर के जेल जाने के कारण रिक्त हुई थी उस पर भाजपा के प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने एक बार फिर भाजपा को जिता दी है। उन्होंने कांग्रेस की आरती वाजपेयी को 31398 वोटों से हरा दिया है। जबकि सटे हुए जिले कानपुर की घाटमपुर सीट पर भी भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। यहां पर पूर्व मंत्री कमलरानी वरूण के निधन से रिक्त हुई सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र नाथ पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के डा कृपाशंकर को 23020 वोटो से पटकनी दी है।
इसके अलावा देवरिया सीट पर उतरे चारों त्रिपाठी प्रत्याशियों में से भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के ब्रम्हशंकर त्रिपाठी को 20089 वोटो से हरा दिया है। जबकि मल्हनी सीट पर कड़े मुकाबले में पूर्व सपा विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी धनन्जय सिंह को कड़े मुकाबले में 4632 वोटों से हरा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने