पुलवामा के शहीद जिलाजीत यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि


जौनपुर । विकास खण्ड सिरकोनी की ग्राम पंचायत इजरी निवासी शहीद जिलाजीत यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शहीद के गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिवार जनों से मुलाकात कर कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर अवगत कराए। शासन द्वारा सभी प्रकार से सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाजीत यादव सच्चे वीर सपूत थे, उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।
 इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि गांव में शहीद जिलाजीत के नाम पर पार्क एवं गेट का निर्माण कराया जा रहा है और खेल के मैदान बनाये जाने का कार्य 03 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह