कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक शुक्ला अयोग्य घोषित


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आरटीआई एक्टिविस्ट दीपक शुक्ला को जन सूचना आयुक्त द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने की सूचना अपलोड कर दी गई है।
जन सूचना आयुक्त के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। दीपक शुक्ला पर आरोप है कि वह आयोग के पीठासीन अधिकारी और उनके अधीनस्थ कार्मिकों के विरुद्ध लगातार अनर्गल आरोप और अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया करते हैं। साथ ही आयोग के कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने तथा आयोग परिसर में ही जन सूचना अधिकारी के साथ मारपीट  भी किया था। यह आदेश सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश अजय कुमार उप्रेती ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*