कर्ज के बोझ तले दबे दम्पत्ति ने ट्रेन से कटकर खत्म कर ली अपनी जीवन लीला




चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा रेलवे फाटक के सामने रेलवे पटरी पर शनिवार को एक महिला और एक पुरुष की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी थे। कर्ज में डूबे होने की वजह से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दंपति की चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। इनकी पहचान अलीनगर थाना के रेवसा गांव के मूल निवासी बलवंत (42) व प्रेम शिला (40) के रुप में हुई है।
एएसपी डॉ. विनय सिंह ने बताया कि मटकुट्टा रेलवे फाटक पर एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया है, जिनके धड़ शव से अलग है। ट्रेन से कटकर मृत्यु हुई है। 

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला