स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय में तोड़फोड़ गोली भी चलने की खबर, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



कुशीनगर के पडरौना मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित कसया कस्बा  कार्यालय पर बीते देर रात अराजक तत्वों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। इसको लेकर कार्यालय पर भगदड़ मच गई।आरोप है कि तोड़फोड़ कर दौरान फायरिंग का भी की गई। इससे नाराज कार्यकर्ता रात को ही थाने में पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने नोक झोंक भी हुई। कार्यालय प्रभारी गुलाब मौर्य ने कसया थाने में तहरीर देकर न्याय के लिए लगाया गुहार। स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से कुशीनगर लोकसभा के उमीदवार हैं।
कार्यालय प्रभारी के अनुसार रात को एक कार और बाइक से करीब 10 लोग पहुंचे और फायरिंग करते हुए। कार्यालय में तोड़फोड़ भी करने लगे। वहां खड़ी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त कर दिए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह