ज़ेब्रा करायेगी बनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन, मिलेगी छात्रवृत्ति


जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट - भारत के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में बनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से ''बनवासी मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा'' रविवार, 15 सितम्बर 2024 को स्थानीय सी. एम. एम. इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद - जौनपुर में पूर्वान्ह 10:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य आयोजित किया है जिसमें जौनपुर, वाराणसी एवं आज़मगढ़ जनपदों के बनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
   उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ बताया कि तीनों जनपदों से चयनित 10 - 10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में शहीद आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि