प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत पर परिवार जनों ने किया हंगामा


जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर चौराहे के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती महिला की उपचार के दौरान बीती देर रात मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।
पवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी भुवाल गौतम की पत्नी गीता देवी (45) की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था कि शनिवार रात्रि लगभग 9:00 बजे गीता देवी की मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और निजी अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मछली शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद परिजनों ने हंगामा बंद कर धरने पर बैठ गए।
कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रात ही में भेजा गया है। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि