*सुशील कुमार शशि होंगे जौनपुर के नए जिला जज*



*जौनपुर।* दीवानी न्यायालय के जिला जज अनिल कुमार वर्मा का उन्नाव बतौर जिला जज स्थानांतरण हो गया है। यहां के नए जिला जज सुशील कुमार शशि होंगे। उनका स्थानांतरण कुशीनगर पडरौना से यहां हुआ है।वहां वह जिला जज थे। बिहार के निवासी सुशील कुमार शशि एचजेएस की परीक्षा 2013 में उत्तीर्ण कर बलिया में अपर जिला जज बने। 2017 में गोरखपुर के अपर जिला जज बने। 2020 में सिद्धार्थनगर में एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी रहे। 2023 में कामर्शियल कोर्ट अयोध्या के पीओ रहे। 5 सितंबर 2024 को कुशीनगर पडरौना में जिला जज के रूप में नियुक्त हुए। 31 मई 2034 को सेवानिवृत्ति होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जौनपुर में नशीली दवाओं का बड़ा कारोबार करने वाले मेडिकल एजेंसी को किया गया सील

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल