सीएए के विरोध में खेतासराय में रही बन्दी

 जौनपुर । सीएए के खिलाफ देश में चल रहे आन्दोलन के तहत आन्दोलन कारियों के आह्वान पर जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर स्थित खेतासराय बाजार में व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बन्द कराके अपना विरोध दर्ज कराया है ।
आन्दोलन कारियों के आह्वान पर आज सुबह स्थानीय व्यापार मंडल के लोग सड़क पर आ गये और बाजार में  व्यापारियों से अपील किया कि वे दुकानों को बन्द कराके सीएए का विरोध करते हुए संविधान की सुरक्षा के लिए सरकार को संदेश दे । व्यापारी भी अपनी-अपनी दुकानों को बन्द कर दिया ।

Comments