जौनपुर पहुंचा रेड जोन के मुहाने पर, कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुंची 30




जौनपुर।  जनपद जौनपुर अब  रेड जोन की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।  आज 18 मई को 4 कोरोना पाजिटिव मरीज पाये गये है । अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 30 पहुंच गयी है। सरकारी आंकड़े के अनुसार  इसमें 8 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छोड़े जा चुके हैं जबकि एक की मौत कोरंटाइन सेन्टर में हो गयी है ।
सीएमओ रामजी पाण्डेय ने बताया कि आज जो चार मरीज मिले हैं उसमें एक मरीज संजय सेठ मुख्यालय स्थित अहियापुर का रहने वाला है। और तीन में एक डोभी का है, एक फतेगंज सिकरारा एवं एक रामपुर का निवासी है। सभी लोग मुम्बई से आये हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों मरीजों को अस्पताल भर्ती कर आइशोलेसन वार्ड में रख कर उपचार शुरू कर दिया है ।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद