एल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण कर डीएम ने जाने क्या दिया निर्देश



जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी, जलालपुर में बने कोविड-19 एल-2 हॉस्पिटल  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल की साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि हॉस्पिटल में नियमित रूप से साफ-सफाई तथा सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में 12 पेसेंट भर्ती थे।      उन्होंने चिकित्सको को भर्ती मरीजो का अच्छे से इलाज करने एवं  खाने-पीने की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था  करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉक्टर राजेश, डॉ मनीष यादव एवं डॉ नवीन गुप्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग