ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों की ड्यूटी शासनादेश का उल्लंघन,संघ ने जताया विरोध


प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए को एक ज्ञापन देते हुए ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों की लगायी जाने वाली ड्यूटी का कड़ा विरोध जताया है। पत्रक में कहा गया है कि  ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों की ड्यूटी कोविड कंट्रोल रूम में लगाए जाने पर आपत्ति है यह बेसिक शिक्षा नियमावली व शासनादेश के विपरीत एवं नियम विरुद्ध है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को उपार्जित अवकाश या राशिकरण का लाभ नहीं दिया जाता। इसलिए ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकों का ड्यूटी लगाया जाना अनुचित हैं। शिक्षकों को कोविड कंट्रोल रूम में ड्यूटी से तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। इस दौरान संघ के महामंत्री रविचंद यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, रामदुलार,लक्ष्मीकांत सिंह भी मौजूद रहे।

मृतक आश्रितों की शीघ्र होगी नियुक्तिः बीएसए

मांग पत्र देते समय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के दौरान बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि जिन शिक्षकों की मृत्यु हुई है उनके आश्रितों की शासनादेश आते ही नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी मृतक आश्रित हैं वे स्वयं या संगठन के माध्यम से फाइल तैयार करके जमा कर दें। नया शासनादेश आते ही उनकी तत्काल नियुक्ति कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*