एंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेन्टर का निरीक्षण कर डीएम ने जाने क्या दिया निर्देश



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोविड-19 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम एवं आई.जी.आर.एस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया  जाए।उन्होंने टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और निर्देशित किया कि 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू होने से पहले 45 वर्ष के लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगा दिया जाए  साथ ही उन ब्लॉकों को चिन्हित किया जाए जहां पर कोरोना के मामले अत्यधिक मात्रा में मिल रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाए। कोरोना के लक्षण दिखते ही मरीजों को आइसोलेशन में रखने के साथ ही कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सैनिटाइजेशन ,साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गांव में आने वाले प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन किया जाए जिससे बढ़ते कोरोना के मामले को नियंत्रित करने में मदद मिले।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*