जिला कारागार में बन्दियों को जानें कैसे कराया जा रहा है साक्षर



जौनपुर। अधीक्षक जिला कारागार ने अवगत कराया है कि जिला कारागार में निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का कार्य चल रहा है। कक्षा 5 से 8 तक के बंदियों का पंजीयन कराकर शिक्षण का कार्य चल रहा है। वर्तमान सत्र में 2 बंदियों का हाईस्कूल एवं 3 बंदियों का इंटरमीडिएट का आवेदन यूपी बोर्ड इलाहाबाद से कराया गया था। समय-समय पर कारागार में योगा शिविर लगाकर बंदियों को योगा सिखाया जाता है। कारागार सर्किल परिसर में बने मंदिर पर बंदियों द्वारा पूजा-पाठ एवं सुंदर काण्ड का पाठ शनिवार एवं मंगलवार को किया जाता है। कारागार में निरुद्ध 45 वर्ष से ऊपर के बंदियों का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है एवं 18 से 45 वर्ष के बंदियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिसमें 300 बंदियों का  वैक्सीनेशन का कार्य हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

जनता की आवाज़ सीधे कप्तान तक: जौनपुर SSP ने जनसुनवाई में दिया त्वरित न्याय का भरोसा