कलुषित उर की भावना से, दबा हुआ है देश, राष्ट्र विरोधी दे रहे है,भारत को क्लेष


करे समुन्नत राष्ट्र नित, राष्ट्र प्रेम आधार।।
घर में सुख समृद्धि हो,छोटा हो परिवार।।

कलुषित उर की भावना,अन्तर्मन में द्वेष।।
राष्ट्र विरोधी दे रहे हैं, भारत को क्लेष।।

जनसंख्या के भार से,दबा हुआ है देश।।
लघु कुटुम्ब की भावना, शिक्षा स्वास्थ्य विशेष।।

दाना पानी देश का ,मान और सम्मान।।
 गद्दारी है देश से ,बैरी का गुनगान।।

बैरी परम गिरीश के,लगा रहे हैं आग।।
फन काढ़े फुफकारते,अगणित-अगणित नाग।।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल