तीसरी लहर से बचाव की तैयारी के बीच यूपी में डेल्टा वेरिएंट के बाद कप्पा वेरिएंट मिलने से मचा हडकंप


पूरे देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। केन्द्र व राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर हॉस्पिटल्स का निर्माण, बेड्स की क्षमता व ऑक्सीजन प्लांट लगवाने पर ज़ोर दे रही हैं। विगत बुधवार को गोरखपुर में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मरीज़ों की पुष्टि हुई थी। तो आज शुक्रवार को लखनऊ में कप्पा वैरिएंट के दो सैंपल मिले हैं। 
लोकभवन में हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इस बारे में अवगत कराया गया। कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना वायरस के गहन अध्ययन-परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग को लगातार बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, इस बैठक में उन्हें बताया गया कि 'बीते दिनों KGMU, लखनऊ में 109 सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 107 सैंपल में कोविड की दूसरी लहर वाले पुराने डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि ही हुई है, जबकि 02 सैम्पल में कप्पा वैरिएंट पाया गया।'
 कप्पा वैरिएंट क्या है? 
डेल्टा वैरिएंट ने भारत में अप्रैल-मई के महीने में ख़ूब तबाही मचाई थी। डेल्टा वेरिएन्ट के ही वंश का कप्पा (B.1.617.1) है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा म्यूटेशन हो चुके हैं। इस वेरिएन्ट को 'डबल म्यूटेंट' के तौर पर भी संबोधित किया जा रहा है, क्योंकि उसके दो खास म्यूटेशन- E484Q और L452R पहचान में आए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी