एसपी ने इन दरोगाओ का किया स्थानान्तरण, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने आज जनपद के लगभग एक दर्जन के आसपास दरोगाओ का कार्यक्षेत्र बदलते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के यह स्थानान्तरण किया गया है। 
इस क्रम में निरीक्षक रविभूषण मौर्य मीडिया सेल से थाना प्रभारी सरपतहां बनाये गये थाना प्रभारी रहे विजेन्द्र सिंह का स्थानान्तरण गैर जनपद हो गया है। अश्वनी दूबे पुलिस लाइन से थाना प्रभारी खुटहन, यहां से सन्तोष कुमार वाउनि लाइन बाजार बनाये गये। धर्मवीर सिंह पुलिस लाइन से पीआरओ एसपी, संजय कुमार सिंह मछलीशहर से चौकी प्रभारी शकरमंडी,आशीष पान्डेय जफराबाद से चौकी प्रभारी गौराबादशाहपुर, सीताराम यादव सिकरारा से पुलिस लाइन, राजेश कुमार गौराबादशाहपुर से मछलीशहर, सुबेदार यादव पुलिस लाइन से सुजानगंज ,सरोज सिंह पुलिस लाइन से सिकरारा भेजे गये है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि