आइये जानते है पूर्वांचल में अभी क्या है स्थिति है राजनैतिक दलो की, वोटरो का जानें मूड

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही बचे हैं. ऐसे में तमाम पार्टियों ने अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए तैयारिया शुरू कर दी हैं. कांग्रेस से लेकर सपा और बीजेपी से लेकर बसपा और तमाम छोटी पार्टियां चुनाव में अपना दमखम दिखाने की पूरी कोशिश में हैं. हालांकि नतीजा तो जनता तय करेगी. ऐसे में एक सर्वे रिपोर्ट सी वोटर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता का मूड जाना गया है। सर्वे में पूर्वांचल रीजन में लोगों का सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश की गयी है। 
पूर्वांचल रीजन में विधानसभा की कुल 130 सीटें आती हैं. ऐसे में सूबे में सत्ता पर काबिज़ होने के लिए ये रीज़न हर पार्टी के लिए अहम है. सी वोटर के सर्वे में यहां बीजेपी को 38 फीसदी वोट मिलने की बात  बतायी जा रही है. जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को को भी 37  प्रतिशत और मायावती की बसपा को 17 फीसदी वोट का अनुमान है. जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 फीसदी और अन्य को भी 2 फीसदी मिलने का अनुमान है.

BJP+ 38%
SP+  37 %
BSP  17%
कांग्रेस- 6%
अन्य-2%

Comments

Popular posts from this blog

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का सख्त रुख—पुलिस कार्यालय की हर शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित कार्यों पर जताई नाराज़गी