जिलाधिकारी द्वारा लता मंगेशकर तिराहे का हुआ लोकार्पण



जौनपुर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज वाजिदपुर तिराहे पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौजन्य से भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की मूर्ति का लोकार्पण किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान में फीता काटकर मूर्ति का लोकार्पण किया इस मौके मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज एवं मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने तिरंगा एवं लता जी के देश भक्ति गानों के साथ छात्र-छात्राओं का देश के प्रति जोश देखने लायक था। 


लता मंगेशकर की मूर्ति को देखकर जनपद के नागरिकों ने इस कार्य की सराहना की और वाजिदपुर तिराहे को आज से लता मंगेशकर तिराहे के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीआरओ रजनीश राय, जितेंद्र यादव, सीओ सिटी, ईओ नगरपालिका आदि रहे उपस्थित ।


Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील