अशोका इंस्टीट्यूट से निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा आसमान


वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देश भक्ति नारों से आसमान गूंजता रहा। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते स्टूडेंट्स...जोश और उत्साह से लवरेज रहे। यात्रा में शामिल स्टूडेंट्स और टीचर्स ने आजादी का जश्न उत्साह से मनाने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ आम लोगों की भीड़ जुट गई। भव्य तिरंगा यात्रा को देख हर किसी के दिल में देशभक्ति का जोश व उल्लास उमड़ पड़ा। आम लोग भी भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे। आशोका इंस्टीट्यूट से निकाली गई तिरंगा यात्रा कालेज परिसर से होते हुए पहड़िया तक तक गई। इंस्टीट्यूट में लौटकर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई।
देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन करते हुए अशोका इंस्टीट्यूट की निदेशक डा.सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को समर्पित है। पूरा देश इस महोत्सव में समरस हो गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में हम वीर बलिदानियों को नमन करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि आजादी की हर कीमत पर रक्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे। तरंगे को ऊंचा रखना, मान शान बढ़ाना और हर घर में तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है। यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। पूरा देश इस समय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत है, देश झंडामय हो गया है।
फार्मेसी कालेज के प्रिंसिपल डा.बृजेश सिंह ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान और गाथाओं को सदैव स्मरण में रखना है। हर घर तिरंगा महाभियान से पूरा देश आज एक सूत्र में बंध गया है। तिरंगा देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोता है। इंस्टीट्यूट के डीन एसएस कुशवाहा ने सभी से इस महाभियान में भागीदार होने के लिए अपील और इस सफल आयोजन के लिए स्टूडेंट्स और टीचर्स का आभार व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा में अशोका इंस्टीट्यूट के शिक्षक अर्जुन कुमार, राजीव कुमार यादव, राजेंद्र तिवारी, अभिषेक गुप्ता, डा.प्रीति, मनु कुमार सिंह, संदीप कुमार मिश्र, अरविंद सिंह के अलावा अनुजा सिंह ने अहम भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में वैभव श्रीवास्तव, ओम्ना जरीन, सरस्वती, सुयस, राहुल, वैभव, सौरभ समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड