सीवरेज प्लांट के कार्य की समीक्षा में प्रगति धीमी होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी लगायी फटकार


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यो की समीक्षा बैठक में कार्यो के प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हनुमान घाट के काम की धीमि गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लायी जाये अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई संभव है। 
गोमती नदी पर बनाए जा रहे शास्त्री ब्रिज के कार्य दिसम्बर 2022 तक पूर्ण कराये साथ ही सद्भावना पुल से किला तक की सड़क को 02 दिन के भीतर ठीक कराए जाए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंचहटिया में बाउंड्री वाल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। सीईओ प्रोजेक्ट्स पुलकित सिंह के द्वारा अवगत कराया गया कि 31 दिसंबर तक सभी नाले टैप करा दिए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ