जौनपुर में जीएसटी टीम ने किया छापेमारी, हड़कंप तमाम व्यापरियों के प्रतिष्ठानो का शटर हुआ डाउन


जौनपुर। जीएसटी की टीम ने आज सायंकाल नगर क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानो पर एक साथ छापेमारी किया जिससे शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शाही पुल के पास स्थित बेनी राम देवी प्रसाद के इमरती की दुकान सहित तीन दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी की खबर मिलते ही अन्य बड़े प्रतिष्ठानों के मालिक अपनी अपनी दुकानों को बंद करके भूमिगत हो गए। तीनो दुकानों पर जीएसटी टीम ने कागजो का रिकार्ड को खंगाला। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर आज दिन में 3 बजे के आसपास जनपद के बाहर एवं स्थानीय जीएसटी विभाग की टीम ने नगर ओलन्दगंज में मोती ड्रेसेज, दुलहा गारमेंट व प्रसिद्ध इमरती की दुकान बेनीराम देवी प्रसाद की दुकान पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने तीनों दुकानों की कागजी रिकार्ड खंगाला, आय व्यय तथा स्टाक का मिलान किया हालांकि टीम में शामिल किसी अधिकारी ने मीडिया से बात से परहेज किया। सूत्र की माने तो इन दुकानदारों के ऊपर लाखों रुपये जीएसटी बकाया होना बताया जा रहा है।
जीएसटी टीम की छापेमारी से अन्य व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। कुछ बड़े प्रतिष्ठान के मालिक अपने दुकानों का शटर डाउन करके भाग गये।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद