कपड़ा सिलाने गयी युवती विगत सात दिनों से लापता,अब पुलिस तलाश में जुटी



जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची निवासी रमेश निषाद की 21 वर्षीय पुत्री मानसी निषाद 19 मई को घर से सुबह 11 बजे बाजार में अपना कपड़ा सिलवाने के लिए निकली थी। बुधवार को सात दिन का समय बीतने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने उसके न मिलने पर गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। इस मामले में गौराबादशाहपुर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में रिपार्ट दर्ज की गई है। पुलिस अपने स्तर से उक्त युवती की तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल