संदिग्ध परिस्थिति में एलएलबी छात्रा की मौत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी मृतका आईपीएस अधिकारी की थी बेटी



डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बीती रात संदिग्ध हालात में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के आईपीएस पिता नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईआए) दिल्ली में आईजी हैं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए।
नोएडा निवासी आईपीएस संतोष रस्तोगी की 21 वर्षीय बेटी अनिका रस्तोगी लोहिया विवि से बीए एलएलबी(ऑनर्स) थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह विवि के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 124 में रहती थी। उसकी एक रूममेट भी है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि शनिवार शाम को क्लाइंट काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रा शामिल हुई। फिर रात करीब 9:30 बजे छात्रा खाना खाने के बाद कमरे में गई थी। रूममेट बाहर गई थी। करीब सवा दस बजे जब रूममेट पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। 
विवि प्रशासन को सूचना दी गई। दो तीन लोगों ने दरवाजे पर जोर से धक्का मारा तब वह खुला। भीतर अनिका फर्श पर बेजान सी पड़ी थीं। तुरंत उनको पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।
अस्पताल के रिकॉर्ड में ब्रॉड डेड दर्ज है। मतलब अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिका की मौत हो चुकी थी। अंदेशा है कि उसकी सांसें हॉस्टल के कमरे में ही थम चुकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी विसरा और हार्ट सुरक्षित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम