D. M साहब मेरे बेटे का शव मंगवा दीजिए ईरान से*


 

*जौनपुर।* जिले का एक परिवार अपने बेटे का शव ईरान से भारत लाने के लिए दर दर भटक रहा है , बेटे की मौत के गम में डूबा कुनबा आज जिलाधिकारी से मिलकर उसकी डेड बॉडी घर लाने की गुहार लगाई है। डीएम ने परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा। 
खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव के निवासी संदीप सिंह का बाईस वर्षीय पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह बीते फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज  पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। 27 मार्च की शाम को मर्चेंट नेवी के जहाज पर दुर्घटना में उसकी  दर्दनाक मौत हो गयी थी। वह घर का एकलौता चिराग था।

यह मनहूस खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए दर दर भटक रहा है। आज पिता डीएम दिनेश चंद्र सिंह से मुलाकात करके बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाई।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

*बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर जोर*