कूड़ा गाड़ी पर तिरंगा ले जाने का फोटो वायरल, नगरवासियों में आक्रोश

गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में तिरंगा यात्रा के बाद लापरवाही का मामला सामने आया है। सोमवार शाम निकली तिरंगा यात्रा के बाद मंगलवार को सड़क पर गिरे तिरंगे झंडे को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर रखकर ले जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल फोटो की पुष्टि शिराज ए हिंद डॉट कॉम नहीं करता है।

फोटो के वायरल होते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया। नगर के संतोष कुमार और दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए इस कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, सीआरओ अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि तिरंगा झंडा अत्यंत सम्मान का प्रतीक है। यदि कूड़ा गाड़ी पर तिरंगा ले जाने की घटना सही पाई गई, तो जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया